Darbhanga News: नगर में पांच केंद्रों पर इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन आज से

Darbhanga News:इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल 27 फरवरी से नगर के पांच केंद्र पर शुरू होगा.
Darbhanga News: दरभंगा. इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल 27 फरवरी से नगर के पांच केंद्र पर शुरू होगा. सीएम साइंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, डॉ नागेंद्र झा महिला कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज एवं एमएल एकेडमी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. होली की छुट्टी से पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लेने के लक्ष्य को लेकर शिक्षा विभाग चल रहा है. मूल्यांकन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त परीक्षक, शिक्षक व कर्मियों को गुरुवार की सुबह योगदान कर लेना है. योगदान की तिथि से ही मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो जायेगा. मूल्यांकन कार्य सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा. मूल्यांकन अवधि में खोले गए बंडल की उत्तर पुस्तिकाओं काे उसी दिन जांच लेना होगा. केंद्रों पर 200 से 500 परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा समिति ने मूल्यांकन कार्य 08 मार्च तक पूरा कर लेने का आदेश दे रखा है. मूल्यांकन केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. सभी मूल्यांकन केंद्र के 200 गज की परिधि में मूल्यांकन अवधि में धारा 144 लागू रहेगा. केंद्र में मूल्यांकन कार्य में संलग्न कर्मियों को छोड़कर अन्य का प्रवेश निषेध रहेगा. मूल्यांकन केंद्रों पर 13-13 कंप्यूटर इंस्टॉल कर दिये गये हैं. अंकों की प्रविष्टि व अन्य कार्य के लिए 23 कंप्यूटर कर्मियों की तैनाती की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




