लहसुन से तैयार करें ये 4 तरह की रेसिपीज
Published by : Priya Gupta Updated At : 25 Mar 2026 4:01 PM
लहसुन (image by Canva)
Garlic Recipe Ideas: घर पर रखें लहसुन से आप अगर कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए रेसिपीज आइडियाज को फॉलो कर करते हैं.
Garlic Recipe Ideas: लहसुन का इस्तेमाल हर घर की रसोई में होता है. इसे ज्यादातर किसी भी सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन से आप अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट रेसिपी भी तैयार कर सकते हैं? आज हम आपको इस आर्टिकल में लहसुन से तैयार होने वाली 4 रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसे आप घर पर बना सकते हैं.
गार्लिक पराठा
गार्लिक पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में बारीक कटा हुआ लहसुन, नमक और हरा धनिया डालकर पानी से आटा गूंथ लें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और तवे पर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. गरमा गरम पराठे को दही या अचार के साथ परोसें.
गार्लिक नान
गार्लिक नान बनाने के लिए मैदे में दही, बेकिंग पाउडर, नमक और थोड़ी चीनी डालकर सॉफ्ट गूंथ लें. अब इससे आप लोइयां बनाकर बेलें और तवे या ओवन में सेंक लें. सेंकने के बाद ऊपर मक्खन और बारीक कटा लहसुन लगाएं. इसे गरम-गरम सर्व करें.
लहसुन की चटनी
लहसुन की चटनी बनाने के लिए लहसुन, हरी मिर्च, नारियल, नमक और नींबू का रस मिक्सी में पीसकर चिकनी चटनी तैयार करें. इसे ब्रेड, पराठा, स्नैक्स या चावल के साथ खाएं.
लहसुन का अचार
लहसुन का अचार आप बना सकते हैं. इसे छिले हुए लहसुन, सरसों का तेल, राई, मेथी, सौंफ, हींग, हल्दी, लाल मिर्च, नमक और सिरके से बनाया जाता है. लहसुन को हल्का भूनकर या कच्चा मसाले में मिलाकर जार में भरें. 3-4 दिन धूप में रखकर अचार तैयार होता है.
यह भी पढ़ें: Moong Dal Chips: अब चाय के साथ मिलेगा कुरकुरे स्वाद का मजा, बनाएं मूंग दाल चिप्स
यह भी पढ़ें: शेफ कुणाल कपूर से जानें कच्चे केले के चिप्स बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










