Darbhanga News: शहर में चरम पर पहुंचा पेयजल संकट, निगम के टैंकर पर आश्रित 48 में 39 वार्ड के लोग

Darbhanga News:48 वार्ड वाले नगर निगम के 39 वार्ड के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं.
Darbhanga News: दरभंगा. 48 वार्ड वाले नगर निगम के 39 वार्ड के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. छिटपुट बारिश के बीच भी भू-जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है. पुराना चापाकल कब का दम तोड़ चुका है. राहत के लिये लगवाया गया इंडिया मार्का चापाकलों में कुछ ही पानी दे रहा तो, अधिकांश बेकाम स्थिति में पहुंच गया है. पानी की जरूरत को पूरी करने के लिये लोग निगम के टैंकर पर निर्भर हो गये हैं. वार्डों में सबमर्सिबल रहने के बावजूद पानी की स्थिति विकट हो गयी है. जलसंकट से नित्य शहरवासी जूझ रहे हैं. खाने-पीने से लेकर घरेलू काम निबटाने में निगम के टैंकर से उपलब्ध हो रहा पानी ही सहारा है. इधर बाघ मोड़ के निकट आरओबी निर्माण कंपनी के कारण ध्वस्त हुए भूमिगत पाइप लाइन की वजह से दो दिनों में वार्ड 13 में प्रत्येक दिन 12-13 टैंकरों की पानी का जरूरत हो रही है. शेष बचे नौ वैसे वार्ड हैं, जहां निगम के टैंकरों की फिलहाल जरूरत नहीं पड़ रही है. इनमें कुछ वार्डों में जलापूर्ति सबमर्सिबल के साथ डोर तक पाइप लाइन तथा नजदीक में जलमीनार रहने से सुगमतापूर्वक हो रही है.
इन वार्डों में टैंकरों से हो रही जलापूर्ति
वार्ड आठ, नौ, 23, 28, 29, 32, 36, 41, 43 वार्ड को छोड शेष वार्ड जलसंकट के चपेट में है. पानी का किल्लत आवासितों को भारी पड़ रहा है. घरेलू काम से लेकर पीने के लिए पानी व अन्य कार्यों के लिए नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. वार्ड एक में छह-सात टैंकर, दो में चार-पांच, तीन में तीन-चार, चार में तीन-चार, पांच में पांच-छह, छह में तीन-चार, सात में पांच-छह, 10 में एक, 11 में छह-सात, 12 में दो-तीन, 14 में छह-सात, 15 में चार-पांच, 16 में दो, 17 में दो, 18 में एक,19 में दो, 22 में पांच-सात, 24 में दो-तीन, 25 में एक, 26 में दो-तीन, 27 में ण्क-दो, 30 में एक, 31 में तीन-चार, 33 में एक-दो, 34 में चार-पांच, 35 में तीन-चार, 37 में चार, 38 में एक-दो, 39 में चार, 40 में पांच-छह, 42 में तीन-चार, 44 में तीन-चार, 45 में छह-सात, 46 में छह-सात, 47 में चार-सात, 48 में सात-आठ टैंकर पानी पहुंचाया जा रहा है. वार्ड 13 में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त के कारण हजार लीटर वाले सिंटेक्स के दो व चार हजार लीटर वाले टैंकरों से पानी का वितरण हो रहा है.
20 वाहनों से पानी का वितरण
संकट से जूझते शहरवासियों को राहत पहुंचाने के लिए 20 ट्रैक्टरों से पानी पहुंचाया जा रहा है. इसमें 19 भाड़े पर और एक निगम का बताया जा रहा है. इन ट्रैक्टरों से विभिन्न क्षमता के टैंकरों में पानी भरकर बांटा जा रहा है. 1000 लीटर के 18 सिंटेक्स, जिसमें एक गाड़ी पर दो सिंटैक्स से पानी पहुंचाया जा रहा है. निगम का दो हजार लीटर क्षमता के दो तथा पीएचइडी के चार हजार लीटर क्षमता के 10 टैंकरों से पानी उपलब्ध हो रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




