ePaper

Darbhanga News: दरभंगा हवाई अड्डा के नये निदेशक बने दिलीप कुमार

Updated at : 08 Nov 2025 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: दरभंगा हवाई अड्डा के नये निदेशक बने दिलीप कुमार

Darbhanga News: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिलीप कुमार को दरभंगा एयरपोर्ट का नया निदेशक नियुक्त किया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने दिलीप कुमार को दरभंगा एयरपोर्ट का नया निदेशक नियुक्त किया है. पांच नवंबर को उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया. सोमवार काे दरभंगा हवाई अड्डे का कार्यभार संभालने की संभावना है. दिलीप कुमार मूल रूप से अररिया जिले के फारबिसगंज के रहने वाले हैं. वे इससे पहले दिल्ली स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुख्यालय में पदस्थापित थे. विमानन क्षेत्र में उन्हें लंबा अनुभव है. उन्होंने विभिन्न हवाई अड्डों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायी है. उनके आने से उम्मीद की जा रही है कि दरभंगा एयरपोर्ट के विकास कार्यों में नयी गति आयेगी.

निवर्तमान निदेशक नाबेद नजीम बनाये गये बागडोगरा हवाई अड्डा के निदेशक

निवर्तमान निदेशक नाबेद नजीम को बागडोगरा हवाई अड्डा का नया निदेशक बनाया गया है. दरभंगा में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण सुधारों पर वे काम कर चुके हैं. उनके निर्देशन में एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया गया. विमानों के आवागमन की संख्या बढ़ी. विदित हो कि दरभंगा एयरपोर्ट, बिहार का प्रमुख हवाई केंद्र है, जहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों के लिए विमान सेवाएं संचालित होती हैं. एयरपोर्ट से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं. नये निदेशक के आने से हवाई अड्डे के विस्तार, पार्किंग व्यवस्था और उड़ानों की संख्या बढ़ने आदि की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन