Darbhanga News: सूड़ी जाति को अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:शिष्टमंडल ने शनिवार को जिला पदाधिकारी राजीव रोशन से मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से मांग पत्र सौंपा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. वैश्य सूड़ी समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक नायक के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने शनिवार को जिला पदाधिकारी राजीव रोशन से मिलकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से सूड़ी उपजाति को अनुसूची (दो) से विलोपित कर अनुसूची (एक) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग की. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वैश्य की सूड़ी उपजाति का शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक स्तर अत्यन्त पिछड़ा है. असमानता झेल रहे शोषित, वंचित गरीब-गुरबाें की इस जाति की सरकारी नौकरियों व शैक्षणिक स्थिति अत्यन्त दयनीय है. शिष्टमंडल में संरक्षक श्याम किशोर प्रधान व ट्रस्टी सदस्य गोपाल गाड़ा भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन