Darbhanga News: डिग्री पार्ट टू के पूर्ववर्ती छात्रों की परीक्षा पांच से
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 26 Jul 2025 10:50 PM
Darbhanga News:लनामिवि ने डिग्री पार्ट टू के पूर्ववर्ती छात्रों की परीक्षा के लिये शनिवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है.
Darbhanga News: दरभंगा. लनामिवि ने डिग्री पार्ट टू के पूर्ववर्ती छात्रों की परीक्षा के लिये शनिवार को कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम अनुसार आनर्स विषयों की परीक्षा पांच से आठ अगस्त तक तथा सब्सिडियरी विषयों की 11 से 21 अगस्त तक दो-दो पालियों में होगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा के लिये जिलावार एक- एक केंद्र बनाया गया है. दरभंगा जिले के सभी कालेजों के छात्रों की परीक्षा जाकिर हुसैन टीटी कालेज, मधुबनी में मिथिला टीटी कालेज, समस्तीपुर में जेपी टीटी कालेज, मथुरापुर एवं बेगूसराय में श्याम स्कूल आफ एजुकेशन किरतौल तेघड़ा केंद्र में परीक्षा होगी. आनर्स विषयों की परीक्षा क्रमशः पांच, छह, सात एवं आठ अगस्त को होगी. वहीं सब्सिडियरी एवं सामान्य विषयों की परीक्षा क्रमशः 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21 अगस्त को होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










