रमौली में विवाहिता की मौत के बाद आनन-फानन में जलाया शव, दहेज हत्या का कांड अंकित

रमौली गांव में एक महिला की हत्या कर शव जला दिए जाने का मामला सामने आया है
बेनीपुर. रमौली गांव में एक महिला की हत्या कर शव जला दिए जाने का मामला सामने आया है. मामले में महिला के भाई के आवेदन पर बहेड़ा थाना में मृतक के पति, ससुर, सास व देवर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार रमौली निवासी श्रवण पंडित की पत्नी ललिता देवी की मौत गुरुवार की रात हो गयी. शव को परिजनों ने आनन-फानन में जला भी दिया. इसकी जानकारी जैसे ही मृतका के मायका वाले बिरौल थाना क्षेत्र के नेउरी निवासी उसके भाई विमलेंद्र पंडित व अन्य परिजनों को मिली, उन्होंने इसे हत्या बताकर थाना में आवेदन दिया. इसमें पति श्रवण कुमार पंडित, ससुर राम प्रसाद पंडित, सास व देवर पर हत्या व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए बगैर सूचना दिये ही शव को जला देने का आरोप लगाया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल ससुर राम प्रसाद पंडित को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




