Darbhanga: मुखिया पति पर जानलेवा हमला, पिस्टल की बट से मारकर सिर फोड़ा

Published by :Aniket Kumar
Published at :02 May 2026 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News bahadurpur mukhia husband suraj kumar attacked extortion dmch

घायल मुखिया पति

Darbhanga News: दरभंगा के बहादुरपुर में ओक्षौल पंचायत की मुखिया के पति सूरज कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है. रंगदारी का विरोध करने पर पिस्टल की बट से मारकर सिर फोड़ दिया है. घायल का डीएमसीएच में इलाज जारी है. तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Darbhanga News: जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओक्षौल पंचायत की मुखिया निक्की कुमारी के पति सूरज कुमार के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. बदमाशों ने मुखिया पति पर उस समय हमला किया जब वह एक सामाजिक भोज से लौट रहे थे. इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज डीएमसीएच (DMCH) में चल रहा है.

रंगदारी मांगने का विरोध करने पर किया हमला

जख्मी सूरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में ही एक भोज खाकर वापस अपने घर लौटे थे. जैसे ही वह घर के मुख्य द्वार पर पहुंचे, वहां पहले से एक गाड़ी खड़ी थी और कुछ लोग मौजूद थे. आरोप है कि उन लोगों ने सूरज कुमार से रंगदारी की मांग की. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन पर पिस्टल की बट से प्रहार करना शुरू कर दिया. पिस्टल के वार से मुखिया पति का सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर गिर पड़े.

तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

घटना के बाद मुखिया निक्की कुमारी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गणिपुर तरौनी निवासी अजय सिंह, कुणाल कुमार सिंह और काली गांव निवासी विशाल कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि मुखिया की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

दरभंगा के बहादुरपुर से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: Darbhanga: विधायक ईश्वर मंडल का एक्शन, शोध संस्थान को वर्ल्ड क्लास बनाने के निर्देश

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन