Darbhanga Metro के लिए अब और नहीं करना पड़ेगा इंतजार, सरकार ने जारी की पहली किस्त
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Oct 2024 5:10 PM
सांकेतिक फोटो
Darbhanga Metro: बिहारवासियों के लिए खुशखबरी है. यहां के दरभंगा जिले में जल्द मेट्रो का काम शुरू होने वाला है.
Darbhanga Metro: बिहार की राजधानी पटना में लोग अगले वर्ष से मेट्रो की सवारी करने लगेंगे. यहां मेट्रो के काम को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार के एक और जिले में जल्द मेट्रो ट्रेन चलती दिखाई देने वाली है. खबर आई है कि दरभंगा में जल्द ही मेट्रो रेल दौड़ती दिख सकती है. कुछ माह पहले मोदी सरकार ने बिहार के दरभंगा समेत चार जिलों में मेट्रो चलाने की घोषणा की थी और अब दरभंगा मेट्रो (Darbhanga Metro)रेल परियोजना के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है. व्यापक गतिशीलता योजना, वैकल्पिक विश्लेषण रिपोर्ट और व्यवहार्यता अध्ययन के लिए किस्त के लिए 70 लाख 21 हज़ार रुपये जारी की गई है. पहली किस्त जारी होने के साथ ही दरभंगावासियों का मेट्रो का सपना साकार होता दिख रहा है.

Darbhanga Metro के लिए 4 कॉरिडोर प्रस्तावित
बता दें कि दरभंगा मेट्रो परियोजना के लिए चार कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. इसमें से दो कॉरिडोर का सर्वे का काम पूरा हो चुका है. फर्स्ट कॉरिडोर के सर्वे में दरभंगा हवाईअड्डा से वीआईपी सड़क, बेंता होते हुए लहेरियासराय तक फाइनल किया गया है जबकि दूसरा कॉरिडोर जिले के भवानीपुर सकरी से दरभंगा शहर तक है. बताया जा रहा है कि मेट्रो रूट दरभंगा से लहेरियासराय तक ज़मीन के नीचे और कुछ जगहों पर पुल से होकर गुजरेगा.
आर्थिक गतिविधियों को लगेगा पंख
इस परियोजना से यात्रा सुगम, किफायती और सुरक्षित होगी. शहर के विकास को भी गति मिलेगी. हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे. मेट्रो शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी, प्रदूषण में कमी आयेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि 2025 के शुरुआत में दरभंगा मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें: सीतामढ़ी में पर्यटन विभाग बनाएगा पांच मंजिला होटल, 30 करोड़ रुपये की आयेगी लागत, मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा
Bihar By Election: बीजेपी ने रामगढ़ और तरारी सीट के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सूची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










