नगर परिषद परिसर से 10 सरकारी वाहनों की बैटरियां चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांकेतिक तस्वीर
बेनीपुर नगर परिषद में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. रात में अज्ञात चोरों ने परिषद के पुराने परिसर में खड़ी 10 सरकारी वाहनों से बैटरियां चुरा लीं. इस घटना से नगर परिषद में हड़कंप मच गया है.
Darbhanga News: बेनीपुर नगर परिषद के पुराने परिसर में खड़े 10 सरकारी वाहनों की बैटरियां अज्ञात चोर खोलकर ले गए. घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद में हड़कंप मच गया. मामले की पुष्टि होने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
आपके शहर में
Benipur News: 10 सरकारी वाहनों की बैटरियां चोरी
कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बताया कि पुराने परिसर में खड़े सरकारी वाहनों से बैटरियां चोरी होने की पुष्टि हो चुकी है. घटना को लेकर बहेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन भेजा जा रहा है.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नगर परिषद परिसर से एक साथ 10 सरकारी वाहनों की बैटरियां चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकारी परिसर में इतनी बड़ी चोरी के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग भी उठने लगी है.
पुलिस करेगी मामले की जांच
नगर परिषद की ओर से आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी. चोरी में शामिल अज्ञात आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए