लक्ष्य सिविल सेवा संस्था का 23वां स्थापना दिवस, क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

लक्ष्य संस्था के स्थापना दिवस एवं संस्था के मेंटर पीएन झा के वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

लक्ष्य सिविल सेवा संस्था ने अपना 23वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: लहेरियासराय के बंगाली टोला स्थित लक्ष्य सिविल सेवा संस्था में गुरुवार को 23वें स्वर्णिम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संस्था के मेंटर पीएन झा का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Darbhanga Education News: शगुफ्ता ने हासिल किया पहला स्थान

क्विज प्रतियोगिता में शगुफ्ता ने प्रथम, अंशु भारती ने द्वितीय तथा आदित्य सिद्धांत सुधांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.

विद्यार्थियों को अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लक्ष्य संस्था के निदेशक कृति नाथ झा ने विद्यार्थियों से अनुशासन को जीवन का आधार बनाकर शिक्षा प्राप्त करने की अपील की. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में गिरिजानंद झा, विवेक मिश्रा, सुशीला कुमारी, बेबी कुमारी, शिवानी कुमारी, अमीषा कुमारी, तनु कुमारी, दीक्षा कुमारी, सुधांशु सिन्हा, रौनक राज, आशीष, कमलेश कुमार कामत, पिंटू सिंह, दिनेश्वर राय, आशुतोष झा, पीतांबर सिंह, चेतना कुमारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया.

thumb _loom_001.jpg (3).jpeg


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन