Darbhanga: होटल-चाय दुकान वालों सावधान! घरेलू गैस सिलेंडर मिला तो होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी

बड़ा एक्शन! दरभंगा के बिरौल प्रखंड में अब घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों और मिठाई विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपूर्ति विभाग जल्द ही विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल प्रखंड मुख्यालय के होटल, रेस्टोरेंट, चाय-नाश्ता और मिठाई दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. इसे देखते हुए आपूर्ति विभाग जल्द ही विशेष जांच अभियान चलाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Biraul News: घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल पड़ा भारी

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सुपौल बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों के कई होटल, ढाबा, चाय दुकान और मिठाई दुकानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के इस्तेमाल की शिकायत मिली है. उन्होंने कहा कि घरेलू सिलेंडर पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है, जिसका लाभ घरेलू उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित है.

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर का उपयोग नियमों के विरुद्ध है. ऐसे मामलों की जांच कर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सुपौल बाजार से डुमरी रोड तक होगी जांच

आपूर्ति विभाग की ओर से जल्द ही विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत सुपौल बाजार, कोठीपुल, डुमरी रोड सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट, फास्ट फूड, चाय-नाश्ता और मिठाई दुकानों की जांच की जाएगी.

जांच के दौरान दुकानों में इस्तेमाल किए जा रहे गैस सिलेंडरों की भी जांच की जाएगी.

घरेलू सिलेंडर मिला तो होगा जब्त

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी दुकान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाया गया तो सिलेंडर जब्त किया जाएगा. इसके साथ ही संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन