Darbhanga: विद्यार्थी सहयोग शिविर में नहीं मिला एक भी आवेदन, अधिकारियों ने कहा लिखित शिकायत दें

Updated:
विज्ञापन

विद्यार्थी सहयोग शिविर में बीइओ राजेश कुमार साथ में अन्य एवं मौजूद बच्चे | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के गंज कबीरचक स्कूल में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर में छात्रों से एक भी आवेदन नहीं मिला. अधिकारियों ने समस्याओं को सीधे बताने की अपील की है और 30 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गंज कबीरचक में मंगलवार को बीईओ राजेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक और बुनियादी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना था. हालांकि, जानकारी के अभाव में किसी भी छात्र-छात्रा ने अपनी समस्या को लेकर आवेदन नहीं दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 दिनों में शिकायतों के समाधान की होगी प्रक्रिया

शिविर में अधिकारियों ने बताया कि पढ़ाई में परेशानी, शिक्षकों के नियमित कक्षा नहीं लेने, विद्यालय में साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल समेत अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी लिखित आवेदन दे सकते हैं.

प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार निराकरण किया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद अधिकतम 30 दिनों में समस्या के समाधान की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जायेगा.

समस्या छिपाने के बजाय अधिकारियों को बताएं

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं. इसके लिए लिखित आवेदन देने की व्यवस्था की गयी है.

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर शिक्षक, अभिभावक या पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दें. शिविर में शिक्षा परियोजना के लेखापाल अनिल कुमार रमण, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: पंडौल में 24 फीट से नीचे पहुंचा भूजल स्तर, 59 वार्डों में नलजल योजना का काम तेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन