आम के बगीचे से मिली 216 लीटर नेपाली शराब, बहेड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस

सांकेतिक तस्वीर
बहेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आम के बगीचे से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की है. पुलिस ने मौके से 720 बोतलें जब्त की हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.
Darbhanga News: बहेड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर शाम अंटोर गांव स्थित एक आम के बगीचे में छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद की. पुलिस ने मौके से छह बोरे में रखी 300 एमएल की कुल 720 बोतल शराब जब्त की. बरामद शराब की कुल मात्रा 216 लीटर बताई गई है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस को आम के बगीचे में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब बरामद हुई.
बगीचे के मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है. मामले में बगीचे के मालिक को आरोपित बनाते हुए बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद शराब किस उद्देश्य से रखी गई थी और इसके पीछे किन लोगों की संलिप्तता है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित के मुद्दों पर काम करेगी टीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुबोध नारायण पाठक
सुबोध नारायण पाठक पिछले 20 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ये सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स व नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










