Bihar By Election: बीजेपी ने रामगढ़ और तरारी सीट के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें सूची

Jharkhand BJP Flag
Bihar By Election: बीजेपी ने बिहार में होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
Bihar By Election: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चार में से दो सीटों पर बीजेपी अपना उम्मीदवार उतारेगी. पार्टी ने तरारी से विशाल प्रशांत और रामगढ़ से पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह को टिकट दिया है.

तीन सीटों पर एनडीए उम्मीदवार तय
प्रदेश में जिन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, उनमें से तीन पर राजग ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है. गया जिले की इमामगंज सीट जीतन राम मांझी की हम पार्टी के हिस्से में आई है. इस सीट से केंद्रीय मंत्री मांझी ने बहू दीपा मांझी को राजनीति में उतारने का फैसला लिया है. मांझी के पुत्र संतोष सुमन पहले से ही राजनीति में हैं और बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री हैं.
कब है चुनाव
बिहार में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन के लिए परचे भरे जायेंगे. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 30 अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकेगी. 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी.
खबर अपडेट की जा रही है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




