पंजाब पुलिस एक युवक को लेकर पहुंची दरभंगा, ज्वेलर्स दुकानों में की जांच

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पंजाब पुलिस की एक टीम युवक के साथ दरभंगा पहुंची और स्थानीय ज्वैलर्स दुकानों में जांच-पड़ताल की. खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी ली गई. फिलहाल किसी संदिग्ध सामान की बरामदगी नहीं हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga Crime News: पंजाब में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को पंजाब पुलिस की एक टीम एक युवक को साथ लेकर दरभंगा पहुंची. स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने शहर की कुछ ज्वेलर्स दुकानों में जांच और पूछताछ की. इस दौरान संबंधित दुकानदारों से खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की भी जानकारी ली गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ज्वेलर्स दुकानों में हुई पूछताछ

पुलिस टीम युवक को साथ लेकर कई ज्वेलर्स दुकानों पर पहुंची. जांच के दौरान कुछ समय के लिए आसपास लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं. हालांकि पुलिस ने पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की और मामले की अधिक जानकारी साझा नहीं की.

जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पुलिस जांच के दौरान किसी भी दुकान से कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ. मौके पर ऐसा कोई साक्ष्य भी नहीं मिला, जिसके आधार पर तत्काल कोई कार्रवाई की जा सके. इसके बाद टीम आवश्यक जानकारी जुटाकर आगे की जांच में लग गई.

स्थानीय पुलिस ने किया सहयोग

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस अपने राज्य में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में दरभंगा आई थी. जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने हर संभव सहयोग किया. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: मिथिला स्टूडेंट यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, छात्रहित के मुद्दों पर काम करेगी टीम

thumb _loom_001.jpg (3).jpeg


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन