Darbhanga News: मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष कर रहा दरभंगा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मिथिलावादी पार्टी की ओर से शनिवार को दरभंगा ऑडिटोरियम में “मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मिथिलावादी पार्टी की ओर से शनिवार को दरभंगा ऑडिटोरियम में “मिथिला अधिकार युवा सम्मेलन” का आयोजन किया गया. विधानसभा प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी नेता रजनीश प्रियदर्शी, आरके पटवा, संदीप झा, अजय झा, डॉ विनय मिश्रा ने दीप जलाकर किया. इसमें वक्ताओं ने कहा कि आज जब देश तकनीकी, आर्थिक और शैक्षणिक मोर्चों पर आगे बढ़ रहा है, तब मिथिला और विशेषकर दरभंगा जैसे ऐतिहासिक शहर को योजनाबद्ध ढंग से पीछे धकेला जा रहा है. बुनियादी सुविधाओं के लिए लोग संघर्षरत हैं. कहा गया कि दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत ने इस क्षेत्र को थोड़ी राहत दी, परंतु आज भी यह सीमित रूट, अस्थायी टर्मिनल और अधूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कार्य कर रहा है. दरभंगा को अलग रेलवे जोन देने की मांग वर्षों पुरानी है. एम्स का काम नहीं हो रहा. केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं खोला जा रहा. दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की दुर्दशा छिपी नहीं है. न तो बाढ़ प्रबंधन की कोई ठोस योजना है और न ही नालों की सफाई या जल निकासी की व्यवस्था है.

बेहतर शिक्षा की व्यवस्था नहीं- सागर

कोषाध्यक्ष सागर नवदिया ने कहा कि युवाओं कि मिथिला के युवा आज भी अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए दिल्ली, बंगलुरु, मुंबई और अन्य महानगरों की ओर पलायन कर रहे हैं. प्रोफेशनल कोर्सेज में सीमित सीटें और संसाधनों की कमी से छात्र मजबूरी में बाहर जाते हैं. अभिषेक कुमार झा ने कहा कि जब तक मिथिला को राजनीतिक रूप से जागरूक और संगठित नहीं किया जाएगा, तब तक विकास नहीं होगा. सम्मेलन में अर्जुन कुमार, शिव मोहन, सुधांशु, कृष्मोहन, नीरज, संतोष चौधरी, प्रिय रंजन पांडे आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन