दरभंगा, बेगूसराय, मधुबनी, पटना ने जीते मैच

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीएमपी परिसर में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान दरभंगा की खिलाड़ियों ने अब तक खेले गए अपने सभी मैच जीते.
दरभंगा. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीएमपी परिसर में चल रही राज्य स्तरीय विद्यालय अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेजबान दरभंगा की खिलाड़ियों ने अब तक खेले गए अपने सभी मैच जीते. वहीं बेगूसराय, मधुबनी, सारण, सहरसा, सिवान, भागलपुर, वैशाली, बक्सर एवं पटना के खिलाड़ी भी अपने-अपने पुल के सभी मैच जीत लिये. बेगूसराय ने कटिहार को 23-13, सहरसा ने लखीसराय को 38-11, मधुबनी ने अररिया को 23-05, सिवान ने भागलपुर को 44-14, रोहतास ने मुंगेर को 40 -18, बक्सर ने गोपालगंज को 39-38, पटना ने पश्चिमी चंपारण को 56-13, खगड़िया ने बांका को 47-14, मुजफ्फरपुर ने जमुई को 42-04, बेगूसराय ने नालंदा को 42-08, सारण ने कटिहार को 44-21, लखीसराय ने शेखपुरा को 29 -19, मधुबनी ने सहरसा को 50-41, भागलपुर ने समस्तीपुर को 52-12, वैशाली ने सीतामढ़ी को 26-14 तथा मेजबान टीम दरभंगा ने गया को 28-4 से परास्त किया. बक्सर एवं गोपालगंज के बीच कांटे की टक्कर हुई. एक अंक के अंतर से बक्सर ने गोपालगंज को पराजित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




