महिला क्लब की ओर से डांडिया एवं झिझिया नृत्य का आयोजन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

महिला क्लब की ओर से अललपट्टी स्थित सीएससी हॉस्पिटल परिसर में डांडिया एवं झिझिया नाइट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

दरभंगा. महिला क्लब की ओर से अललपट्टी स्थित सीएससी हॉस्पिटल परिसर में डांडिया एवं झिझिया नाइट का आयोजन किया गया. महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में डांडिया एवं लोक नृत्य में प्रस्तुति दी. देर रात तक महिलाएं थिरकती रही. इसमें 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया. आयोजन का शुभारंभ शैलजा पांडे और लक्ष्मी कुमारी समेत क्लब के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. शैलजा पांडे ने कहा कि डांडिया एवं झिझिया नाइट जैसे कार्यक्रम न केवल सिर्फ उत्सव और आनंद का अवसर देता है, बल्कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है. क्लब की अध्यक्ष डॉ पुष्पा झा ने कहा कि मां की ताकत का रूप डांडिया, गरबा और झिझिया. सचिव राजकुमारी मारीवाला ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना और पारंपरिक नृत्यों को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को पुरस्कार दिये गये. संचालन निकिता मारीवाला ने की. मौके पर डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ लता खेतान, डॉ अलका द्विवेदी, डॉ नूतन राय, डॉ मालती भगत, रेखा पाहुजा, द्रौपदी सिंह, आशा गुप्ता, रंजना जायसवाल, विमला बोस, इरा गामी, अरुणा गामी, चंदा गामी, सुधा सर्राफ, नीति अग्रवाल, मंजू चौधरी, सुशीला गिरी एवं डॉ सुजाता राय आदि मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन