Darbhanga News: सफाई कार्य से निगम प्रशासन असंतुष्ट, पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:मुख्य सड़क समेत गली-मोहल्लों की साफ-सफाई में लापरवाही जगजाहिर है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. मुख्य सड़क समेत गली-मोहल्लों की साफ-सफाई में लापरवाही जगजाहिर है. शहरवासी इसपर सवाल खड़ा करते रहे हैं. सुबह देर तक कूड़ा का उठाव हो या फिर सड़कों पर झाड़ू लगाने का काम, मानसून पूर्व नाला उड़ाही पर भी बरती जा रही सुस्ती धरातल पर नजर आ रही है. यहां तक कि घरों से भी डोर-टू-डोर कचरा संग्रह की व्यवस्था सुचारू रुप नहीं चल रही है. कुछ वार्डों को छोड़ अधिकांश में कर्मचारी कचरा संग्रह नहीं कर रहे हैं. जाते भी हैं तो देर से. तबतक घरों का कचरा लोग बाहर फेंक देते हैं.

सप्ताह में दो दिन देंगे काम से संबंधित साक्ष्य

सफाई कार्यों के अलावा नाला उड़ाही कार्य से भी निगम प्रशासन नाखुश है. नियमित सफाई कार्यों पर असंतोष जताया गया है. सुधार के लिए वार्डों में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है. ये पर्यवेक्षक स्वच्छता कार्यों की निगरानी करेंगे. प्रत्येक सप्ताह सोमवार व गुरुवार को आवंटित वार्ड का डोर-टू-डोर कचरा उठाव, गली-नाली व सड़क की सफाई, ब्लैक स्पॉट पर कूड़े की स्थिति का जीओ टैग फोटो उपनगर आयुक्त मो. फिरोज को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. फोटो उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में उनके वेतन अवरुद्ध रखने की बात कही गयी है.

एक पर्यवेक्षक देखेंगे दो वार्डों की साफ-सफाई

साफ-सफाई की निगरानी के लिए दो वार्डों पर एक पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गयी. इसमें नगर प्रबंधक रवि अमरनाथ वार्ड एक-दो, सहायक स्वच्छता पदाधिकारी निखिल चौरसिया वार्ड तीन-चार व शांति रमण वार्ड पांच-छह का कार्य देखेंगे. इसी प्रकार एइ सउद आलम वार्ड सात-आठ, चेतन आनंद वार्ड नौ-10, ज्योति रानी वार्ड 11-12, यांत्रिक अभियंता अणिमा भारती वार्ड 13-14, जेइ जितेंद्र कुमार वार्ड 15-16 की सफाई कार्य की निगरानी करेंगे. वहीं प्रभात कुमार को वार्ड 17-18, ओमप्रकाश प्रभाकर को वार्ड 19-20, सुरेंद्र कुमार सुमन को वार्ड 21-22, दूजा कुमारी को वार्ड 23-24, आलोक प्रखर को वार्ड 25-26, बमबम कुमार शर्मा को वार्ड 27-28, अमित कुमार सिंह को वार्ड 29-30 की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है. इसके अलावा विपिन कुमार सिंह वार्ड 31-32, सदानंद पाठक वार्ड 33-34, सिटी मिशन मैनेजर प्रकाश चंद्र मिश्र वार्ड 35-36, संतोष सिंह 37-38, कंप्यूटर प्रशाखा प्रभारी शिवशंकर सिन्हा वार्ड 39-40, पर्यावरण कोषांग से आशुतोष कुमार वार्ड 41-42, बाजार प्रशाखा प्रभारी राजा राम वार्ड 43-44, राजस्व प्रशाखा प्रभारी प्रजापति मिश्र वार्ड 45-46 तथा स्वास्थ्य प्रशाखा प्रभारी श्याम दास वार्ड 47-48 की सफाई कार्य की निगरानी कर रिपोर्ट देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन