Darbhanga News: नगर में 22 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज से

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई एवं 03 अगस्त को शहर में 22 केंद्र पर होगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. केंद्रीय चयन पर्षद की सिपाही भर्ती परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई एवं 03 अगस्त को शहर में 22 केंद्र पर होगी. प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एक पाली में परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सदर एसडीओ विकास कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 200 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिन निषेधाज्ञा लगा दी है. परीक्षा के दिन सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग निषिद्ध किया गया है.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

एमएल एकेडमी लहेरियासराय, जिला स्कूल, मारवाड़ी कॉलेज, सीएम साइंस कॉलेज, सीएम कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, शफी मुस्लिम उच्च विद्यालय, महारानी कल्याणी कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, केएस कॉलेज, एमएआर महिला विद्यालय, आरएनएम राजकीय बालिका विद्यालय, देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, राज उच्च विद्यालय, एचबी सोगरा हसन उर्दू मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय, सर्वोदय उच्च विद्यालय, सुन्दरपुर उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, एमकेपी विद्यापति उच्च विद्यालय, एमआरएम कॉलेज एवं बंसी दास मध्य विद्यालय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन