Darbhanga News: नवटोल में निर्माणाधीन पुल के समीप डायवर्सन नहीं बनाये जाने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क बाधित

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:नवटोल चौक पर निर्माणाधीन पुल के निकट डायवर्सन नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुल निर्माण के लिए खोदी गये मिट्टी को सड़क पर डालकर छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बिरौल. नवटोल चौक पर निर्माणाधीन पुल के निकट डायवर्सन नहीं बनाए जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पुल निर्माण के लिए खोदी गये मिट्टी को सड़क पर डालकर छोड़ दिया गया है. इस कारण छोटे वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. मालूम हो कि नवटोल चौक से रोहार, महमुदा, भवानीपुर समेत गौड़ाबोरम प्रखंड के कुमई, भदौन, नारी सहित कई गांवों के लोग इस पथ से आवागमन करते हैं. डायवर्सन नहीं होने के कारण इन गांवों का संपर्क बाधित हो गया है. इससे लोगों को दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रैक्टर जैसे वाहनों की तो बात तो दूर, छोटे-छोटे टेम्पो का भी आवागमन ठप हो गया है. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने लापरवाह ठेकेदार को बंधक बनाने की चेतावनी तक दी है. इधर, उपप्रमुख प्रतिनिधि छोटू सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन व संबंधित विभाग को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से एक सुरक्षित और सुगम डायवर्सन का निर्माण करने का आदेश दिया जाना चाहिए. वहीं शिवजी राम ने कहा कि तत्काल डायवर्सन बनाना अगर संभव नहीं हो तो अस्थायी व्यवस्था के तहत सड़क पर गिट्टी डालकर उसे समतल कर आवागमन बहाल किया जाये. इधर दर्जनों लोगों ने एक-दो माह बाद नदी में बाढ़ आने से पहले डाइवर्सन नहीं बनाये जाने पर सुपौल-दरभंगा मुख्य पथ को जाम करने की चेतावनी भी दी है. बता दें कि स्थल पर बोर्ड नहीं लगा है, इससे किस विभाग से व कितनी राशि से पुल का निर्माण हो रहा है, इसकी जानकारी किसी को नहीं मिल पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन