Darbhanga: छठ घाटों के पहुंच पथ की साफ-सफाई में जुटा निगम प्रशासन

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बागमती नदी के छठ घाटों तक पहुंच पथ की साफ-सफाई निगम कर्मियों ने शुरू कर दी है.

विज्ञापन

दरभंगा. बागमती नदी के छठ घाटों तक पहुंच पथ की साफ-सफाई निगम कर्मियों ने शुरू कर दी है. सड़क को दोनों किनारे की घास छीलने के बाद कचरा उठाव आदि कार्य वार्ड सात के जमादार जगमोहन राय कराते नजर आए. घाटों की सफाई के बावत जमादार ने बताया कि इस संबंध में मिले आदेश के आलोक में छठ घाट के पहुंच पथों की सफाई करायी जा रही है. बागमती नदी घाट बाढ़ के पानी में डूबे हैं. बीते तीन दिनों से जलस्तर में कमी तो आ रही है, लेकिन इसकी रफ्तार काफी कम है. पानी घटने के बाद घाटों की सफाई कराई जाएगी. बता दें कि पिछले तीन दिनों से नित्य तीन से चार इंच पानी घट रहा है. धीमी रफ्तार से जलस्तर में आ रही कमी को देखते हुए नदी घाटों पर छठ मनाने की संभावना क्षीण ही दिख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन