Darbhanga: यात्री सेवा दिवस पर प्रतियाेगिता में मवि बुच्चा के बच्चों का छलका कला बोध

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

यात्री सेवा दिवस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी दरभंगा की ओर से हवाई अड्डा परिसर में चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सदर. यात्री सेवा दिवस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी दरभंगा की ओर से हवाई अड्डा परिसर में चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुच्चा के छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, हवाई यात्रा की महत्ता, स्वच्छता व भारत की सांस्कृतिक विरासत जैसे विविध विषयों पर चित्र बनाये. प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. इसमें राधा कुमारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. वहीं द्वितीय पूजा कुमारी और तृतीय स्थान पर जूली कुमारी रही. आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर विद्यालय के एचएम नागेंद्र प्रसाद राय तथा सहायक शिक्षक बबलू कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे. उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया. कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी दरभंगा के निदेशक व पूरी टीम को इस सार्थक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया. अंत में एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. आगे भी इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन