Darbhanga News: असराहा के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के बच्चों को मिलेगा जीविका दीदी की रसोई का भोजन

Darbhanga News:इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संतुलित, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है.
Darbhanga News: केवटी. असराहा पंचायत में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को ‘जीविका दीदी की रसोई’ का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो. सोहेल, डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी, मुकेश तिवारी सुधांशु, मंतोष कुमार ने फीता काट कर किया. इस पहल का उद्देश्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संतुलित, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना है. मो. सोहेल ने बताया कि फिलहाल किशनगंज और दरभंगा जिले में दो अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है. इन विद्यालयों में बच्चों को बेहतर भोजन और स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘जीविका दीदी की रसोई’ की शुरुआत की गई है. यह पहल बिहार सरकार और जीविका के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है. बताया कि ‘जीविका दीदी की रसोई’ बिहार के अन्य जिलों में भी सफलतापूर्वक संचालित हो रही है. इसी भरोसे के आधार पर इसे अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में भी लागू किया गया है.
स्थानीय जीविका दीदी को मिला रोजगार का अवसर- डीपीएम
डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने बताया कि विद्यालय में ‘जीविका दीदी की रसोई’ की शुरुआत के साथ स्थानीय जीविका दीदियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं. 19 जीविका दीदियों को रसोई संचालन की जिम्मेदारी दी गई है. 15 दीदियां विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था देखेंगी. भविष्य में वस्त्र धुलाई एवं अन्य सफाई कार्यों को भी जीविका दीदियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा. मौके पर मुकेश तिवारी, संचार प्रबंधक राजा सागर, बीपीएम मंतोष कुमार आशीष कुमार, ब्रजेश कुमार, ब्रह्मदेव, किशोर चंद्र, अविनाश, संतोष राय, कुमारी रूपा, अंकिता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




