Bihar News: दरभंगा में एक्सिस बैंक के ATM में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां…

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :12 Sep 2024 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
darbhanga fire news | Bihar News: Fire broke out in Axis Bank ATM in Darbhanga, fire tenders reached the spot…

अगलगी में एटीएम जलकर राख

Bihar News: दरभंगा जिले के कोतवाली थाना के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरूवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग को कंट्रोल की.

विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा जिले के कोतवाली थाना के पास एक्सिस बैंक के एटीएम में गुरूवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई. प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है. आग लगने से आसपास अफरा तफरा का माहौल हो गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, साथ हीं अग्निशमन विभाग को भी दी गई. सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया. तबतक एटीएम पूरी तरह जलकर खाक हो गया था.

बता दें कि गुरुवार की सुबह लोगो की आंखे खुली, तो देखा कि एटीएम में आग लगी हुई है, और एटीएम धधक के जल रहा है. जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई. फायर बिग्रेड की गाड़ी जबतक मौके पर पहुंचती, तबतक स्थानीय लोगो ने किसी तरह आग को फैलने से रोके रखा.

Also Read: बक्सर में ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 भेड़ों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

समय रहते आग पर पाया गया काबू, बड़ा हादसा टला

जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग को कंट्रोल किया. अगर समय रहते आग पर काबू नही पाया जाता, तो आसपास के दुकानो में भी आग लग जाती. जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. वही आग लगने के पीछे कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है. लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

Also Read: पटना में गंगा नदी में डूबने से युवक की मौत, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

एटीएम मशीन सहित सभी समान जलकर राख

सुबह जब लोगो की नींद खुली, तो देखा कि ATM में आग लगी हुई है. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया.आग की वजह से एटीएम मशीन सहित अंदर के सभी समान जलकर राख हो गए. हांलाकि एटीएम को अभी तक खोल कर देखा नही गया है की एटीएम के अंदर पैसे सुरक्षित हैं या नहीं.

-दरभंगा से सूरज की रिपोर्ट

बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 12 सितंबर से Heavy Rain की संभावना

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन