Darbhanga News: घर या प्लॉट खरीदने से पहले रेरा से निबंधन की जरूर कर लें जांच

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:रेरा के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि घर या प्लॉट खरीदने वालों को किसी भी भू-सम्पदा परियोजना में रुपये लगाने से पहले रेरा निबंधन की जांच जरूर कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रमंडलस्तरीय संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) बिहार के अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने कहा कि घर या प्लॉट खरीदने वालों को किसी भी भू-सम्पदा परियोजना में रुपये लगाने से पहले रेरा निबंधन की जांच जरूर कर लेनी चाहिए. कहा कि ऐसा भी देखने में आ रहा है कि कुछ लोग थोड़े पैसे बचाने के लिए रेरा निबंधन के बिना राशि लगा देते हैं. उन्हें सावधान रहने की जरूरत है. ऐसी परियोजनाओं के घर अथवा प्लॉट के निबंधन पर भी रोक लगायी जा सकती है. ऐसा होने पर खरीदार की राशि फंस सकती है.

रेरा अधिनियम को जमीनी स्तर पर लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाए प्रशासन

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं म्युनिसिपल प्रशासन से आग्रह किया कि वे रेरा अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं. जमीनी स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन और अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाये. कहा कि जिला प्रशासन को रेरा अधिनयम के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर प्रपत्र भेजा गया है. आवश्यक है कि रिपोर्ट नियमित रूप से भेजी जाए, ताकि रेरा कानून का पालन और प्रभावी ढंग से कराया जा सके.

रेरा पर बढ़ा है आम जन का विश्वास- संजय सिंह

रेरा बिहार के जांच आयुक्त संजय सिंह ने कहा कि आम लोगों का विश्वास रेरा के आने से बढ़ा है. अब वे अपनी शिकायत विश्वास के साथ दाखिल कर रहे हैं. इसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है. प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने कहा कि प्रमंडल के सभी जिले रेरा को अपेक्षानुसार सहयोग करेंगे. उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने रेरा की वेबसाइट को और सरल बनाने का आग्रह किया. डीएम कौशल कुमार ने कहा कि सभी सीओ से रेरा कानून का उल्लघन करने वालों के विषय में नियमित रिपोर्ट लेंगे, ताकि कार्रवाई की जा सके. एसएसपी आदि ने भी विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन