Darbhanga News: दूसरे ठेकेदार को मिला दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के संचालन का जिम्मा

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के संचालन का जिम्मा अब दूसरे ठेकेदार को दिया गया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के संचालन का जिम्मा अब दूसरे ठेकेदार को दिया गया है. बस स्टैंड का टेंडर कोयलास्थान निवासी निवासी मनीष कुमार को एक करोड़ 55 लाख 51 हजार रुपये में दिया गया है. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में टेंडर के लिए बोली लगाई गई. इसमें पांच लोगों ने भाग लिया था. सबसे अधिक बोली लगाने वाले मनीष को निगम प्रशासन ने ठेका दे दिया है. बतौर जमानत राशि 11 लाख 22 हजार रुपये जमा कराया गया था. शेष राशि जमा करने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी है. बता दें कि गत 19 मार्च को दिल्ली मोड़ बस स्टैंड संचालन के लिए खुली निविदा में मधुबनी सकरी निवासी सोनू कुमार गिरि को दो करोड़ 60 लाख 3500 रुपये में ठेका दिया गया था. सुरक्षित जमा राशि के बाद शेष राशि जमा करने के लिए 48 घंटे की मोहलत दी गयी थी, लेकिन निगम कोष में राशि जमा नहीं की. नोटिस देने पर भी रकम जमा नहीं करने पर निगम प्रशासन ने सुरक्षित राशि जब्त करते हुए टेंडर समाप्त कर दिया. इसमें निगम प्रशासन को करीब ढाई माह का वक्त लग गया. निविदा के दौरान लेखा पदाधिकारी सुमन सहाय, सहायक जनार्दन चौधरी आदि भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन