Darbhanga News: मुंबई के लिए 40 मिनट लेट से रवाना हुआ अकासा का विमान

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दरभंगा हवाई अड्डा से बुधवार को अकासा का जहाज मुंबई के लिये करीब 40 मिनट लेट से उड़ा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से बुधवार को अकासा का जहाज मुंबई के लिये करीब 40 मिनट लेट से उड़ा. फ्लाइट दोपहर 2.10 बजे के बजाय दोपहर बाद करीब तीन बजे यहां से रवाना हुआ. अन्य फ्लाइट का परिचालन समय से होने की जानकारी है. आज यहां से चार महानगरों के लिये विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली के लिए सबसे अधिक छह फ्लाइट उड़े. मुंबई के लिये कुल चार विमानों की सर्विस दी गयी. कोलकाता व हैदराबाद रूट पर दो- दो यानी चार फ्लाइट का आना- जाना हुआ. इस प्रकार आज कुल 14 जहाज लैंड व टेक ऑफ किया. विदित हो कि सामान्य रूप से पांच महानगरों के लिये उड़ान सेवा दी जानी है, लेकिन स्लॉट लेने के बावजूद स्पाइसजेट की बेंगलुरू के लिये एकलौता विमान सेवा कई दिनों से ठप है. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. लोगों को पटना से यात्रा बुक करनी पड़ रही है. मंगलवार को 14 विमानों में 2085 लोगों ने सफर किया था. विदित हो कि उड़ान योजना के तहत आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से विमान सेवा की शुरुआत की गयी थी. वर्तमान में तीन विमानन कंपनी उड़ान सेवा दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन