Darbhanga News: माध्यमिक विशेष परीक्षा व माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:प्रवेश पत्र सात मई तक समिति की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक विशेष परीक्षा एवं माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट पर जारी कर दिया है. प्रवेश पत्र सात मई तक समिति की वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) ने कहा है कि इंटरनल असेसमेंट/ प्रायोगिक परीक्षा 29 एवं 30 अप्रैल को तथा सैद्धांतिक परीक्षा दो से सात मई तक होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थी प्रवेश पत्र का उपयोग करेंगे और प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित तिथि एवं पाली के अनुसार परीक्षा देने के लिए उपस्थित होंगे. संबंधित विद्यालय प्रधान से कहा है कि अपने विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ संबंधित परीक्षार्थी को प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे. प्रवेश पत्र का वितरण पंजी में संधारित करने को कहा गया है. स्पष्ट किया है कि प्रवेश पत्र केवल उत्प्रेषण (सेंटअप)/जांच परीक्षा में उत्प्रेषित/ उत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए ही मान्य होगा. जिन विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया जा चुका है, उसे परीक्षा में सम्मिलित नहीं होने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन