Darbhanga News: लहेरियासराय थाना में चोरी करता युवक धराया

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:लहेरियासराय थाना परिसर में चोरी करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. लहेरियासराय थाना परिसर में चोरी करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. युवक के पास से लोहे का जंजीर, छेनी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है. युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. युवक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर युवक थाना परिसर से सामान निकाल कर ले जा रहा था. थाना में तैनात पुलिस ने चोरी कर सामान ले जाते उसे पकड़ लिया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन