Darbhanga News: दादपट्टी में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:बैका पंचायत के दादपट्टी निवासी 30 वर्षीय प्रेमचंद चौपाल की मौत बुधवार को घर में बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: तारडीह. बैका पंचायत के दादपट्टी निवासी 30 वर्षीय प्रेमचंद चौपाल की मौत बुधवार को घर में बिजली ठीक करने के दौरान करंट लगने से हो गयी. बिजली ठीक करने के दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया. परिजन उसे इलाज के लिए अलीनगर ले जा रहे थे, परंतु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. प्रेमचंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिद्दीकी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. विभागीय प्रावधानों के अनुसार हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन