बिहार में दो बच्चों की मां ने फेसबुक प्रेमी से रचाई शादी, अब ससुरालवाले इस बात को लेकर दे रहे धमकी

Updated:
विज्ञापन
darbhanga viral news| A mother of two children in Bihar married her Facebook lover

अपने फ़ेसबुक प्रेमी के साथ महिला

Bihar News: दरभंगा में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने फेसबुक पर बने रिश्ते को निभाते हुए अपने पहले पति से अलग होकर प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली. पति के तलाक देने से इनकार और ससुरालवालों के उत्पीड़न के बीच महिला ने छोटे बेटे के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया और अब सुरक्षा की गुहार लगा रही है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में सोशल मीडिया से शुरू हुआ एक रिश्ता अब चर्चा का विषय बन गया है. एक शादीशुदा महिला ने अपने पति की बेरुखी से तंग आकर फेसबुक प्रेमी से शादी कर ली है. मामला जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का है. जहां पूजा कुमारी नाम की महिला ने प्रेमी अनिल सहनी से कोर्ट मैरिज की है और अब अपने पहले ससुरालवालों से जान और बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगा रही है.

पति ने खर्च नहीं भेजा, ससुरालवालों ने पीटा

पूजा कुमारी की शादी पहले हनुमाननगर गांव के रमेश राम से हुई थी. रमेश सूरत में मजदूरी करता है, लेकिन पिछले तीन सालों से ना खर्च भेजा और ना ही घर आया. इस दौरान पूजा की फेसबुक पर अनिल सहनी से दोस्ती हुई. धीरे-धीरे यह रिश्ता गहरा हुआ और दोनों ने साथ जीने का फैसला कर लिया.

जब पूजा ने अपने पति से तलाक की बात कही, तो उसने साफ कहा, “तलाक नहीं दूंगा, एक बेटा मुझे दे दो और छोटे बेटे को लेकर जहां जाना है जाओ.” बाद में यह बात ससुरालवालों को पता चली तो उन्होंने पूजा को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर रखा और बेरहमी से पीटा.

छोटे बेटे को लेकर भागी, फिर की कोर्ट मैरिज

मौका मिलते ही पूजा अपने छोटे बेटे को लेकर घर से भाग निकली और प्रेमी अनिल को बुलाकर कोर्ट में शादी कर ली. अब वह मधुपुर गांव में अनिल के घर पर रह रही है. लेकिन उसके पहले ससुराल वाले 50-60 लोगों के साथ वहां पहुंचकर एक साल के बेटे को वापस करने का दबाव बना रहे हैं.

प्रशासन से लगाई सुरक्षा की गुहार

पूजा और अनिल ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है. अनिल ने कहा, “मैं गरीब हूं, पूजा और उसके बेटे को प्यार से रखना चाहता हूं, हमें चैन से जीने दिया जाए.” वहीं, अनिल की मां ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है और कहा कि वे बहू और बच्चों को अच्छे से रखेंगे.

Also Read: बिहार बना ‘आमों का इंटरनेशनल हब’, इस जिले में उगाए जाएंगे दुनिया के सबसे महंगे और मीठे आम

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन