मीटर गेज की ट्रेन को विदा करने पहुंचे डीआरएम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन

सकरी रेलवे जंकशन का किया निरीक्षण प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का दिया निर्देश गंदगी फैलानवालों पर कार्रवाई का दिया आदेश मनीगाछी : समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक रवींद्र कुमार जैन ने क्षेत्र से विदा हो रही मीटर गेज की ट्रेन अंतिम विदाई देने शुक्रवार को सकरी जंकशन पहुंचे. अधिकारियों के दल के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से […]
विज्ञापन
सकरी रेलवे जंकशन का किया निरीक्षण
प्लेटफॉर्म को चौड़ा करने का दिया निर्देश
गंदगी फैलानवालों पर कार्रवाई का दिया आदेश
मनीगाछी : समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक रवींद्र कुमार जैन ने क्षेत्र से विदा हो रही मीटर गेज की ट्रेन अंतिम विदाई देने शुक्रवार को सकरी जंकशन पहुंचे. अधिकारियों के दल के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से लगभग 8.45 बजे यहां आये. इंटरसिटी में लगे अपने स्पेशल सैलून से उतरते ही पूरे जंकशन का मुआयना किया. फुट ओवर ब्रिज होकर छोटी लाइन के प्लेटफार्म पर पहुंचे.
वहां पहले से लगी 52517 सवारी गाड़ी के इंजन पर सवार होकर झंझारपुर के लिए रवाना हो गए. श्री जैन ने बताया कि छोटी लाइन पर आज अंतिम दिन गाड़ी चल रही है. इसलिए इसकी विदाई देने आया हूं. ज्ञात हो कि 27 मई शनिवार से अमान परिवर्तन के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है. करीब वर्ष के बाद ही इस लाइन पर बड़ी लाइन की गाड़ी चलेगी. अमान परिवर्तन का कार्य शुरु कर दिए जाने से क्षेत्र के लोगों में चिर प्रतीक्षित मांग पूरी होने की आस जगी है.
डीआरएम गाड़ी को झंझारपुर पहुंचाकर लगभग 11.15 बजे पुन: सड़क मार्ग से सकरी जंकशन पहुंचे. इसके बाद जंकशन का बारीक मुआयना किया. निरीक्षण के दौरान आरपीएफ पोस्ट वाले खंडहरनुमा मकान को तोड़कर प्लेटफार्म चौड़ा करने का निर्देश दिया. साथ ही प्रवेश द्वार के बगल में अवस्थित अशोक पेड़ के बगीचा के नजदीक जल निकासी के लिए नाला का निर्माण कर छायादार वृक्ष के नजदीक यात्रियों को बैठने का बेंच लगाने को कहा.
वहीं पूरब दिशा के प्रवेश द्वार पर गंदगी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिया. बाद में वे मोटर ट्रॉली से रैक प्वाइंट स्थल पर भी गए जहां उन्होंने एक लाइन के स्थान पर दो लाइन बनाने की आवश्यकता जताई, 12.15 बजे मोटर ट्रॉली से वापस आकर सड़क मार्ग से प्रस्थान कर गए.
इस दौरान सीनियर डीएमइ हरिश्चंद्र भट्ट, डीईएन वन सुमन भारती, एओएम आनंद किशोर, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, टीआई सत्यप्रकाश, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क सैय्यद फरहान हाशमी, मधुबनी एवं एसके झा दरभंगा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार वर्मा एवं ओमप्रकाश, स्टेशन अधीक्षक राजदेव पासवान सहित अन्य रेलकर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




