हर हाल में कायम रखेंगे जनता का विश्वास : जीनत

दरभंगा : निगम के 48 नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों में सबसे युवा वार्ड 30 की पार्षद जीनत परवीन सबसे पहले अपने वार्ड की जनता को समस्या से मुक्ति दिलायेंगी. वार्ड में जलजमाव की सबसे बड़ी समस्या है. अभी भी कुछ मुहल्लों में सड़कें टूटी हैं, नाला का निर्माण नहीं हो सका है. टूटी सड़कों तथा […]
दरभंगा : निगम के 48 नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों में सबसे युवा वार्ड 30 की पार्षद जीनत परवीन सबसे पहले अपने वार्ड की जनता को समस्या से मुक्ति दिलायेंगी. वार्ड में जलजमाव की सबसे बड़ी समस्या है. अभी भी कुछ मुहल्लों में सड़कें टूटी हैं, नाला का निर्माण नहीं हो सका है. टूटी सड़कों तथा शेष नालों का निर्माण उनकी प्राथमिकता में तो है ही, साथ ही पेयजल संकट को दूर करना उनकी प्राथमिक सूची में है. निगम की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पार्षद चुना है, उस विश्वास को हर हाल में वे कायम रखेंगी. वार्ड से लेकर पूरे शहर में भाई चारा का माहौल कायम रहे, इसका प्रयास करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




