कीिर्त आजाद का साला शराब पीते िगरफ्तार

दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद का साला और कांग्रेस नेत्री पूनम आजाद के भाई अजय चौधरी को पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. अजय दोनार स्थित अपने घर में शराब पी रहा था. उसके घर से पुलिस ने शराब जब्त की है. ब्रेथ एनलाइजर से जांच में […]
दरभंगा : भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद का साला और कांग्रेस नेत्री पूनम आजाद के भाई अजय चौधरी को पुलिस ने सोमवार की देर रात शराब पीते गिरफ्तार कर लिया. अजय दोनार स्थित अपने घर में शराब पी रहा था. उसके घर से पुलिस ने शराब जब्त की है. ब्रेथ एनलाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद अजय चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पत्नी रीता चौधरी के लिखित आवेदन पर अजय चौधरी के खिलाफ शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारी के अनुसार अजय घर में शराब पीकर देर रात गाली-गलौज कर रहा था.
उनके पिता भरत चौधरी ने एसएसपी सत्यवीर सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी. एसएसपी के निर्देश पर नगर थाना और बेंता ओपी की पुलिस रात 12:30 बजे एक साथ उनके घर पर धावा बोली. रेड के दौरान पाया गया कि अजय नशे में था. घर से शराब की दर्जन भर से अधिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




