20 मई से अधिगृहीत हो जायेगा मतदान केंद्र स्थल

दरभंगा : नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है. मतदान के लिए मतदान केंद्र नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी/अद्ध सरकारी कार्यालय/ महाविद्यालय/ स्कूल भवनों में बनाया गया है. वैसे सभी भवनों जिसमें मतदान केंद्र अवस्थित है, उसका तथा उसके परिसर का अधिग्रहण 20 मई की सुबह 10 बजे से मतदान समाप्ति तक के […]
दरभंगा : नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज हो गयी है. मतदान के लिए मतदान केंद्र नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी/अद्ध सरकारी कार्यालय/ महाविद्यालय/ स्कूल भवनों में बनाया गया है. वैसे सभी भवनों जिसमें मतदान केंद्र अवस्थित है, उसका तथा उसके परिसर का अधिग्रहण 20 मई की सुबह 10 बजे से मतदान समाप्ति तक के लिए किया जाएगा.
संबंधित सभी भवनों के स्वामियों/प्रभारी को आदेश दिया गया है कि वे मतदान कार्य के लिए संबंधित भवन उपस्करण मतदान दल को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापनाको निर्देश दिया गया है कि सभी भवनों में 20 मई को स्वयं जाकर मतदान के लिए भवन को खुलवाना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही उपस्कर का प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




