शिक्षकों को हड़ताल अवधि का नहीं मिलेगा वेतन

Published at :17 May 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को हड़ताल अवधि का नहीं मिलेगा वेतन

सेवा पुस्तिका में हड़ताल अवधि का किया जायेगा उल्लेख जिलाधिकारी ने दिया निर्देश दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय में मंगलवार को हुई. इसमें मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि वैसे विद्यालयों में जहां अबतक किचेन शेड नहीं बनाया गया है, […]

विज्ञापन

सेवा पुस्तिका में हड़ताल अवधि

का किया जायेगा उल्लेख
जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
दरभंगा : डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय में मंगलवार को हुई. इसमें मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि वैसे विद्यालयों में जहां अबतक किचेन शेड नहीं बनाया गया है, वहां अविलम्ब निर्माण कराया जाए. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन मीनू के अनुसार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. किसी भी स्थिति में मध्याह्न भोजन को बन्द नहीं रखने को कहा गया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को हड़ताल अवधि के दौरान वेतन भुगतान नहीं देने का सरकार के पूर्व निर्देश का स्मरण कराया.
हड़ताल अवधि का जिक्र सेवापुस्त में निश्चित रूप से करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सेवापुस्त नियोजन इकाई के पास ही रखने का सख्त निर्देश दिया गया.
स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने वाले बीइओ से स्पष्टीकरण
जिला में चलाये जा रहे विभिन्न कार्य-कलापों की समीक्षा की गई. जीविका दीदीयों के माध्यम से विद्यालयों के अनुश्रवण से संबंधित आंकड़ों को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया. प्राप्त आंकड़ों पर अबतक की कार्रवाई की समीक्षा की गई.बीइओ द्वारा विद्यालयों का स्वयं नियमित निरीक्षण न कर पाने एवं जीविका के दीदीयों के द्वारा प्रतिवेदित प्रतिवेदन पर यथोचित कार्रवाई नही करने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होनें अनुपस्थित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शून्य निरीक्षण करने वाले प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने एवं तीन दिनों का वेतन स्थगित रखने का आदेश दिया. कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालयों की जांच जिला स्तर पर गठित उच्च स्तरीय समिति से करवाने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कुमार झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन योजना) संग्राम सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रमोद कुमार साहु, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
दरभंगा >> बाकरगंज में खुला इलेक्ट्रॉनिक हाउस
बैटरी व इंवर्टर का प्रतिष्ठान इलेक्ट्रॉनिक हाउस का उदघाटन लहेरियासराय स्थित बाकरगंज में किया गया. दुकान में एक्साइड बैटरी व इंवर्टर का विशाल रेंज उपलब्ध है. संचालक पप्पू बोहरा ने बताया कि 13 वर्षों से ग्राहकों की सेवा करते आ रहे हैं. नये स्थल पर खोले गये प्रतिष्ठान में अन्य कंपनियों के भी बैट्री व इन्वर्टर उपलब्ध है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन