बिहार : दरभंगा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी

दरभंगा : बिहार में दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र मेंशनिवार देर रात बाइक-आल्टो कार की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी.जबकि एक अन्य के गंभीर रूप सेघायल होने कीखबर है. जिसकोइलाज के लिए अस्पताल में भरती करायागया है. जानकारी के मुताबिक दुर्घटना डीकेबीएम एसएच 75 पथ पर माधोपट्टी और सिरहुल्ली के बीच […]
दरभंगा : बिहार में दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र मेंशनिवार देर रात बाइक-आल्टो कार की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी.जबकि एक अन्य के गंभीर रूप सेघायल होने कीखबर है. जिसकोइलाज के लिए अस्पताल में भरती करायागया है.
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना डीकेबीएम एसएच 75 पथ पर माधोपट्टी और सिरहुल्ली के बीच गोपालपुर के समीप होने की बात बतायी जा रही है. मृतक की पहचान मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के रघौली निवासी दीपक कुमार ठाकुर के रूप में की गयी है. वहीं जख्मी की पहचान रामकुमार ठाकुर के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजकुमार राय अहले सुबह दुर्घटना होने और लोगों द्वारा जख्मी को इलाज के लिए आरबी मेमोरियल ले जाने, जहां इलाज के दौरान मृत्यु होने की जानकारी दी है.
बताया जाता है कि शाम में बाइक पर सवार दीपक और रामकुमार किसी काम से दरभंगा जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार से आमने-सामने की टक्कर में हादसे के शिकार हो गये. मृतक की उम्र 25 से तीस वर्ष होने तथा शादी चार-पांच वर्ष पूर्व होने की जानकारी मिली है. मृतक कमतौल कोठी स्थित पेट्रॉल पम्प के समीप टेंट हाउस का कारोबार करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










