भगवान श्री राम के रंग में रंगा पूरा शहर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन

रामनवमी. जय श्री राम के जयघोष से अनुगूंजित हुआ वातावरण, चाराें ओर िदखा भगवा झंडा दरभंगा : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म दिवस पर उनकी ससुराल मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा राम मय हो गया. शाम ढलते ही जय श्री राम के जयघोष से पूरा शहर अनुगूंजित हो उठा. झांकियों में शामिल राम […]
विज्ञापन
रामनवमी. जय श्री राम के जयघोष से अनुगूंजित हुआ वातावरण, चाराें ओर िदखा भगवा झंडा
दरभंगा : मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म दिवस पर उनकी ससुराल मिथिला की सांस्कृतिक राजधानी दरभंगा राम मय हो गया. शाम ढलते ही जय श्री राम के जयघोष से पूरा शहर अनुगूंजित हो उठा. झांकियों में शामिल राम भक्तों के साथ ही इसका नजारा लेने के लिए जुटे श्रद्धालु इस रंग में रंगे नजर आ रहे थे. झांकी में शामिल युवा जहां सिर पर भगवा पट्टी बांधे हाथों में भगवा झंडा लहरा रहे थे, वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र से निकलते जयघोष के धुन पर थिरकते रहे. सड़क के दोनों किनारे जुटी भीड़ भी इसमें समवेत नजर आयी.
बुधवार की शाम पांच बजे तक शहर की सड़क पूरी तरह शांत थी. सुनी सी नजर आ रही थी. इसके बाद झांकी निकलने का सिलसिला शुरू होते ही जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा. रंग-बिरंगे धार्मिक, सामाजिक व संदेशात्मक झांकियों ने समां बांध दिया. प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. दरभंगा टावर पर शहर के पश्चिमी व उत्तरी भाग की झांकियां पहुंची. रात 9.30 बजे तक झांकी के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह, एसएसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद, एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.
धार्मिक झांकियों ने बांधा समां
रामनवमी के मौके पर निकली झांकियों में धार्मिक झांकियों की प्रमुखता रही. सत्यनारायण भगवान मंदिर समिति नीम पोखर की ओर से भगवान का पलना की झांकी निकाली गयी. वहीं गणेश कीर्तन मंडली शिवाजीनगर की झांकी में राम की बधईया का गायन होता रहा. विवेकानंद नवयुवक संघ जुरावन सिंह नाका तीन की झांकी में विशाल शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना रहा. वहीं बाबा पंचानाथ भूतनाथ मंदिर नवयुवक समिति रामचौक की झांकी में भगवान शिव के साथ भूत-बैताल लोगों का ध्यान खींचते रहे. शुभंकरपुर के महावीर स्थान नवयुवक रामनवमी पूजा समिति की झांकी में नाटिका के माध्यम से भगवान राम के प्रसंग का प्रदर्शन किया जाता रहा.
नवयुवक विकास संघर्ष समिति काफोगंज पटेल चौक ने लक्ष्मण को तीर लगने के बाद व्यथित श्री राम का दृश्य झांकी के माध्यम से स्थापित किया तो बालूघाट के बजरंगवली व्यायामशाला ने भगवान राम व रावण के बीच युद्ध की जीवंत झांकी निकाली. शिवाजीनगर नवयुवक संघ की ओर से कराची पाकिस्तान स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर की आग ताजा की तो रामजानकी मंदिर कटहलबाड़ी ने भगवान राम का दरबार झांकी के माध्यम से सामने रखा. इसके अतिरिक्त दर्जनों झांकियां धार्मिक पृष्ठभूमि पर केंद्रित निकली.
छलकता रहा राष्ट्र प्रेम का भाव
इस बार की झांकी कई मायनों में अलग रही. लोगों की भीड़ जहां पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया वहीं झांकियों में धार्मिक समर्पण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भाव भी छलकता रहा. चंद्रशेखर आजाद संघ की ओर से निकली झांकी में भारत माता के जयकारे लगते रहे, वहीं प्राय: सभी झांकियों में देश का जयघोष होता रहा. कश्मीर के प्रति राष्ट्रभक्ति भी छलकती रही. राम-श्याम संकीर्तन मंडली भगवानदास मुहल्ला ने ऊड़ी धमाका में शहीद जवानों को झांकी के माध्यम से सलामी दी.
झांकी के माध्यम से संदेश का प्रयास
रामनवमी की झांकी में कई संदेश भी देने की कोशिश की गयी. इसमें चूनाभट्ठी की शिवनाथ ज्योति समिति की ओर से हरेम्व शर्मा की ओर से तैयार कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित झांकी ध्यान खींचने में कामयाब रही. वहीं अलीनगर वार्ड एक से निकली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की झांकी भी अपना संदेश देने में सफल नजर आयी.
बाबा हजारीनाथ मंदिर नवयुवक संघ बड़ा बाजार की ओर से शराब मुक्ति का संदेश दिया गया तो हसनचक की समिति ने भगतई के माध्यम से अंधविश्वास पर चोट किया. नवयुवक समिति भगवानदास मुहल्ला ने स्वच्छता का संदेश दिया तो नवचेतना समिति भगत सिंह चौक ने झांकी के माध्यम से निगम क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं की ओर ध्यान खींचा.
झांकी में दिखी योगी की धमक
रामनवमी की झांकी में गोरखनाथ के पीठाधीश्वर सह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की धमक पहुंच गयी. आदर्श तरूण समिति शुभंकरपुर रत्नोपट्टी की ओर से निकली भव्य झांकी में गुरू गोरखनाथ के साथ ही गोरखधाम मंदिर की झलक पेश की गयी. इस दौरान योगी आदित्यनाथ की छवि देख युवा दिवाने हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




