पुलिस पर फेंकी चाय, गिरफ्तार

Published at :22 Mar 2017 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर फेंकी चाय, गिरफ्तार

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में भाग लेने आये राज्यपाल रामनाथ कोविंद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने के आरोप में एक युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी. युवक कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था. तैनात पुलिस बल ने युवक को घुसने से रोका तो उसने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू […]

विज्ञापन

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में भाग लेने आये राज्यपाल रामनाथ कोविंद की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तोड़ने के आरोप में एक युवक की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी. युवक कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने का प्रयास कर रहा था. तैनात पुलिस बल ने युवक को घुसने से रोका तो उसने पुलिस के साथ हाथापाई शुरू कर दी. वरीय पदाधिकारी युवक को समझाने पहुंचे तो युवक ने चाय भरा ग्लास पुलिस के ऊपर फेंक दिया. पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में ले लिया. नगर थाना अध्यक्ष अजित कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के पठान कवई गांव का युवक है. परिजन से बात की गयी है. परिजन ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन