वज्रपात से बराती की मौत

Published at :12 Mar 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
वज्रपात से बराती की मौत

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड के मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत के घरारी गांव में शुक्रवार की रात हुए वज्रपात में सदर प्रखंड के धोई घाट निवासी रामसकल शर्मा के पुत्र जगन्नाथ शर्मा की मौत हो गयी. वहीं, राम ललित शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. […]

विज्ञापन

दरभंगा : हायाघाट प्रखंड के मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत के घरारी गांव में शुक्रवार की रात हुए वज्रपात में सदर प्रखंड के धोई घाट निवासी रामसकल शर्मा के पुत्र जगन्नाथ शर्मा की मौत हो गयी. वहीं, राम ललित शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गये.

इनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. बताया जाता है कि घरारी गांव में धोई घाट से बरात आयी थी. बरात पक्ष में जगन्नाथ शर्मा भी पहुंचे थे. इसी दौरान तेज बारिश के समय अचानक हुए वज्रपात में जगन्नाथ की मौत हो गयी. इधर, हायाघाट विधायक सह प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति अमरनाथ गामी ने डीएम को पत्र लिखकर मृतक व घायल के परिजनों को उचित मुआवजे एवं सभी सरकारी सुविधा मुहैया कराने को कहा है.
बोलेरो की ठोकर से बाइक सवार की मौत : दरभंगा. पतोर ओपी अंतर्गत के 50 वर्षीय अरुण पासवान की मृत्यु शनिवार को डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी. बेंता ओपी ने मृतक के पुत्र पप्पू पासवान का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. पप्पू ने बताया कि शुक्रवार को पिता बराती में बहेड़ी जा रहे थे.
इसी दौरान लहेरियासरा-कुशेश्वरस्थान मुख्य सड़क पर समदपुरा में अज्ञात बोलेरो ने ठोकर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. बाइक पर साथ जा रहे शिवम पासवान भी घायल हो गया. बरातियों ने इलाज के लिए बहेड़ी अस्पताल में भर्ती कराया. डाॅक्टर ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान शनिवार सुबह अरुण की मृत्यु हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन