300 नवविवाहिताओं के बीच बंटे 15 लाख

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
300 नवविवाहिताओं के बीच बंटे 15 लाख

कन्या िववाह योजना. तीन साल बाद मिली रािश सदर : तीन वर्षों के इंतजार के बाद नव विवाहिताओं को कन्या विवाह योजना की राशि बुधवार को मिली. इतने दिनों बाद राशि मिलने के बावजूद नवविवाहिताएं खुश नजर नहीं आ रही थी. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की […]

विज्ञापन

कन्या िववाह योजना. तीन साल बाद मिली रािश

सदर : तीन वर्षों के इंतजार के बाद नव विवाहिताओं को कन्या विवाह योजना की राशि बुधवार को मिली. इतने दिनों बाद राशि मिलने के बावजूद नवविवाहिताएं खुश नजर नहीं आ रही थी. बुधवार को प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि वितरण के लिए शिविर लगायी गयी.
इस दौरान कुल 300 नवविवाहिता लाभार्थियों को पांच-पांच हजार का चेक उपलब्ध कराया गया. यह लाभ वर्ष 2013 के नवविवाहित लाभार्थियों को दिया गया है. इसमें प्रखंड के सभी 23 पंचायतों के लाभार्थी शामिल हैं. इससे पूर्व ग्रामीण विधायक ललित कुमार यादव ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया. पर उन्होंने अपने हाथों लाभार्थियों को चेक प्रदान किया. इस बीच मंच पर उपस्थित कई जनप्रतिनिधियों ने सिष्टम में बदलाव लाने एवं राशि में बढ़ोत्तरी करने का मामला उठाया.
विधायक श्री यादव ने इसे सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. शीशो पश्चिमी के मुखिया शमसे आलम खां ने कहा कि पांच साल बाद राशि मिलने से लाभार्थी खुश नहीं हैं. उसे इतने पैसे का कई गुणा सूद चुकाना पड़ रहा होगा. जदयू के बलदेव राम ने इसे 20 हजार करवाने का आग्रह विधायक से किया. शहवाजपुर के पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया मदन कुमार मंडल ने अपने पंचायत की 11 लाभार्थियों को यह राशि मिलने पर खुशी जाहिर की. इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालबिहारी यादव, बिजली के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार यादव, बलहा के अर्जुन महतो, लोआम के मो. शम्स तबरेज सितारे सहित रत्नेश कुमार यादव, भोगेंद्र मंडल आदि मौजूद थे. मंच संचालन खुद बीडीओ गंगासागर सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन