दरभंगा: खुले बिजली के तार दे रहे हादसे को न्योता, विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News open-electric-wires-danger-kusheshwarsthan-electricity-department-negligence

बिजली पोल पर खुले एवं अव्यवस्थित तार

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के रामपुर रौता वार्ड में खुले बिजली तार और जर्जर बॉक्स से हादसे का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने विभागीय लापरवाही पर सवाल उठाते हुए तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी नगर पंचायत के रामपुर रौता वार्ड नंबर 9 में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है. इलाके में एक बिजली पोल पर खुले और बेतरतीब तरीके से लटक रहे तारों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. लोगों का कहना है कि कभी भी शॉर्ट सर्किट या आग लगने जैसी बड़ी घटना हो सकती है.

खुले तार और बॉक्स से बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों के मुताबिक बिजली पोल पर लगा वितरण बॉक्स खुला हुआ है और उसके अंदर के तार बाहर तक निकले हुए हैं. कई तार बिना सुरक्षा के इधर-उधर फैले हैं. बारिश और तेज हवा के दौरान हादसे की आशंका और ज्यादा बढ़ जाती है.

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीण भिखो पासवान ने बताया कि इस समस्या की जानकारी कई बार विभागीय कर्मियों को दी गई, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला. लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है.

बच्चों और राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय निवासी आजाद पासवान, सुरेंद्र और राजा पासवान ने बताया कि पोल के आसपास हमेशा लोगों और बच्चों का आना-जाना लगा रहता है. खुले तारों से करंट लगने का डर बना हुआ है. लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

विभागीय लापरवाही पर उठ रहे सवाल

मोहल्लेवासियों का कहना है कि विभाग नियमित रूप से बिजली बिल वसूलता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. पोल पर फैले तार और खुला बॉक्स विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

जांच के बाद सुधार का दावा

मामले को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ प्रभाष चंद्र ने कहा कि शिकायत संज्ञान में आई है. जांच कर जल्द जरूरी सुधार कार्य कराया जाएगा.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन