1773 नये विद्यालयों का अस्तित्व होगा समाप्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:11 PM

विज्ञापन

नजदीक के विद्यालय में सामंजन का निर्देश दरभंगा : शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1773 नये विद्यालयों के लिए जमीन नहीं मिलने सहित अन्य कारण से उसे नजदीक के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक इकाई सहित सामंजन का आदेश दिया है. विद्यालय की शिक्षा समिति को भी अपघटित करने का आदेश दिया गया है. […]

विज्ञापन

नजदीक के विद्यालय में सामंजन का निर्देश

दरभंगा : शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 1773 नये विद्यालयों के लिए जमीन नहीं मिलने सहित अन्य कारण से उसे नजदीक के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में शिक्षक इकाई सहित सामंजन का आदेश दिया है. विद्यालय की शिक्षा समिति को भी अपघटित करने का आदेश दिया गया है. सरकार के उपसचिव उपेंद्र नारायण महतो ने नौ फरवरी को आदेश जारी कर कई वर्षों से दूसरे विद्यालयों में चल रहे विद्यालयों का अस्तित्व समाप्त करने का निर्णय लिया है. बसाव क्षेत्र के एक किमीके दायरे में दूसरे प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय पूर्व से स्थापित है, वहां यह लागू होगा. उपसचिव ने संबंधित प्रखंड के शिक्षा अधिकारियों को नियमावली पांच के अधीन अनुवर्ती कार्रवाई करने को कहा है.
सचिव के आदेश में बच्चों के मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत बसाव क्षेत्र के एक किमी की परिधि में नये विद्यालयों के सरकार का संकल्प जताते हुए, नये विद्यालयों की स्थापना की स्वीकृति मानदंड के अनुरूप होने को आवश्यक बतायी है. बतातें चले कि इस जिला के विभिन्न प्रखंडों में दर्जनों विद्यालय बिना मानदंड के खुल गये हैं. इस आदेश से अब इनका अस्तित्व समाप्त हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन