दरभंगा: घनश्यामपुर में युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी चाचा गिरफ्तार
घनश्यामपुर थाना
दरभंगा के घनश्यामपुर में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर…
दरभंगा के घनश्यामपुर से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बसंत तांती के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
युवती ने चाचा पर लगाया गंभीर आरोप
पुलिस को दिए आवेदन में 19 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि 23 मार्च की रात उसके चाचा बसंत तांती ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि घटना के समय घर में अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया.
घटना के बाद युवती काफी डरी-सहमी रही. बाद में परिजनों को जानकारी देने के बाद थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने बनाई विशेष टीम
आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस टीम का गठन किया गया. तकनीकी सूचना और छापेमारी के आधार पर आरोपी को सिगया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया.
मेडिकल जांच और पूछताछ जारी
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए