शिक्षा मंत्री और अधिकारियों संग सीएम सम्राट करेंगे हाई लेवल मीटिंग, TRE-4 नोटिफिकेशन पर होगी चर्चा

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

BPSC TRE-4: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में बीपीएससी टीआरई- 4 का नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर चर्चा हो सकती है. शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद यह बिहार सरकार का अहम कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

BPSC TRE-4: लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शिक्षा विभाग के मंत्री मिथिलेश तिवारी और अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग करेंगे. इस बैठक में बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर कोई जरूरी फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में आज की यह बैठक बेहद खास मानी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज की बैठक में क्या-क्या होगी चर्चा?

आज की बैठक को लेकर संभावना जताई जा रही है कि बीपीएससी टीआरई-4 को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए जाने पर अधिकारियों से फीडबैक लेंगे और चर्चा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, आज यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शिक्षा विभाग से जुड़े कामकाज के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं.

छात्र नेता ने 30 मई तक का दिया था अल्टीमेटम

छात्र नेता खुशबू पाठक ने बिहार सरकार को 30 मई तक का अल्टीमेटम दिया था. एक पोस्टर जारी कर उन्होंने स्पष्ट कहा था कि ‘अबकी बार, आर-पार’. साथ ही यह भी जिक्र किया गया है कि अगर सरकार नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगी तो 1 जून को थाली बेलन-क्रांति आंदोलन किया जाएगा. एक बार फिर पटना की सड़क पर अभ्यर्थी उतरेंगे और महाआंदोलन करेंगे.

तेजस्वी यादव ने भी कसा था तंज

शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसा था. तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा था, ‘बिहार के युवा तो वहीं मांग रहे हैं, वही याद दिला रहे है जो एनडीए ने चुनाव पूर्व 1 करोड़ नौकरी का वादा किया था. फिर युवाओं पर अब ये अत्याचार क्यों? TRE-4 परीक्षा की मांग करना अपराध कैसे? पेपरलीक का विरोध करना गुनाह कैसे? क्यों बिहार के युवाओं पर बार-बार लाठीचार्ज हो रहा है?’

पटना में अभ्यर्थियों ने किया था प्रदर्शन

बुधवार को पटना की सड़क पर जमकर हंगामा हुआ था. पटना कॉलेज से लेकर बीपीएससी तक शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा. जब अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हुआ तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. छात्र नेता समेत कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया. साथ ही अभ्यर्थियों को घसीटा गया. इस तरह से नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को अभ्यर्थियों ने आंदोलन किया.

Also Read: योगी मॉडल की राह पर सम्राट सरकार? बिहार में 37 दिन में 11 एनकाउंटर, जहानाबाद में आधी रात मुठभेड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन