दरभंगा : कस्तूरबा विद्यालय में चलंत चिकित्सा दल ने जांची छात्राओं की सेहत, दिए गर्मी से बचाव के टिप्स

छात्राओं की स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक
Darbhanga News: रानीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सदर पीएचसी की मेडिकल टीम ने छात्राओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं और गर्मी से बचाव के टिप्स दिए. पढ़ें पूरी खबर…
Darbhanga News: स्थानीय प्रखंड के रानीपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरुवार को “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में चलंत चिकित्सा दल और सदर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की मेडिकल टीम ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया. टीम ने विद्यालय की छात्राओं के स्वास्थ्य की विभिन्न पहलुओं से गहन जांच की.
आंख, कान, नाक की जांच के साथ दी गई नि:शुल्क दवाएं
शिविर के दौरान डॉक्टरों ने छात्राओं की आंख, नाक, कान, पेट और अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की बारीकी से जांच की. जांच के बाद जिन छात्राओं में कोई बीमारी या कमजोरी के लक्षण पाए गए, उन्हें विभाग की ओर से नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं. इसके साथ ही डॉक्टरों ने छात्राओं को बदलते मौसम और भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने के तरीके सिखाए.
खानपान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह
मेडिकल टीम ने छात्राओं को खानपान में पौष्टिक चीजें शामिल करने, व्यक्तिगत साफ-सफाई बनाए रखने और हीटवेव (लू) से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, फार्मासिस्ट ललित नारायण सिंह, एएनएम रागनी कुमारी, संचालक गोविंद प्रसाद यादव, वार्डेन पल्लवी कुमारी, लेखापाल सहायक दिलीप कुमार साह, शिक्षिका सिरी तरुनूम, ममता कुमारी और रसोइया मुन्नी देवी सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
दरभंगा सदर से अशोक झा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सुनील कुमार सिंह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










