डीएमसीएच में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या

दरभंगा : ठंड का असर घटने के साथ ही डीएमसीएच में मरीजों की संख्या का ग्राफ उपर चढ़ने लगा है. पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के कारण मरीजों की संख्या औसत से करीब आधे पर आ गयी थी. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में यहां मरीजों की […]
दरभंगा : ठंड का असर घटने के साथ ही डीएमसीएच में मरीजों की संख्या का ग्राफ उपर चढ़ने लगा है. पिछले दिनों कड़ाके की ठंड के कारण मरीजों की संख्या औसत से करीब आधे पर आ गयी थी. जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में यहां मरीजों की औसत संख्या दो हजार के आसपास रहती आयी है.
तापमान गिरा तो यह संख्या एक हजार से भी नीचे उतर आयी. मरीज आसपास के चिकित्सकों से ही इलाज कराने को विवश रहे. दो-तीन दिनों में ठंड कम होने से अस्पताल में मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है. सामान्यत: जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जिन मरीजों का इलाज हो सकता है वैसे मरीज भी डीएमसीएच पहुंच रहे हैं. इसका कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था का अभाव बताया जा रहा है. अधिकांश पीएचसी देशी या डेंटल चिकित्सकों के भरोसे चल रहा है. यहां मरहम पट्टी, सर्दी व खांसी मात्र की दवा उपलब्ध होने के कारण मरीजों को सीधे डीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है. विशेषज्ञ चिकित्सकों के पीएचसी में नहीं बैठने के कारण डीएमसीएच में सामान्य मरीजों की भी संख्या अधिक होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










