कैश वैन से 3000 व कार से 72 बोतल विदेशी शराब बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ दिलनवाज अहमद व बरामद शराब दरभंगा/ समस्तीपुर : पुलिस ने दरभंगा में कैश वैन से शनिवार को 165 कार्टन में 3000 विदेशी शराब की बोतल के साथ चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर सोनेलाल ढाला के पास से शुक्रवार की रात कार […]
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते एसडीपीओ दिलनवाज अहमद व बरामद शराब
दरभंगा/ समस्तीपुर : पुलिस ने दरभंगा में कैश वैन से शनिवार को 165 कार्टन में 3000 विदेशी शराब की बोतल के साथ चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं समस्तीपुर के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर सोनेलाल ढाला के पास से शुक्रवार की रात कार से 72 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. कुहासे का लाभ उठा कर कारोबारी कार छोड़ कर फरार हो गया. दरभंगा में कैश वैन में बरामद शराब गोरखपुर से लायी जा रही थी. गिरफ्तार किये गये लोगों में पंडासराय मुहल्ले के विजय महासेठ के पुत्र सुमन कुमार महासेठ एवं रामनगर गांव के प्रह्लाद पासवान के पुत्र अन्नु
कैश वैन से 3000
कुमार शामिल हैं.
इधर,दरभंगा के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पीएनबी के बोर्ड लगे एक कैश वैन से जिले में शराब लायी जा रही है. पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. पुलिस की जाल में आखिरकार गिरोह फंस गया. कैश वैन से रॉयल स्ट्रेग की 165 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी है. कार्टन में तीन हजार बोतल शराब है. ओपी अध्यक्ष रूपक कुमार अम्बुज के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर, पीएनबी के मंडल प्रबंधक एसके पाणिग्रही ने कहा है कि इस वैन से पीएनबी का कोई संबंध नहीं है. एसडीपीओ श्री अहमद ने बताया कि शनिवार को दिन के 11 बजे ओपी के निकट ही वैन की तलाशी ली गयी. इस दौरान हरियाणा निर्मित रॉयल स्ट्रेग शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली. उन्होंने बताया कि कई महीने से वैन (एचआर 62-8702) पर पीएनबी का फर्जी बोर्ड लगा कर बाहर से शराब लाने का धंधा किया जा रहा था.
चालक समेत दो गिरफ्तार
गोरखपुर से दरभंगा लायी जा
रही थी शराब
बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव
में करनी थी सप्लाइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










